Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वार्ड 41 की हर महिला स्वस्थ और रोग मुक्त रहे : नीलम चौधरी

वार्ड 41 की हर महिला स्वस्थ और रोग मुक्त रहे : नीलम चौधरी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री, वार्ड 41 की भावी वार्ड प्रत्याशी सह समाज सेविका श्रीमती नीलम चौधरी जी के प्रयास से वार्ड 41 के विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क योगा क्लास शुरू किया गया है, जो पिछले कई महीनों से चल रहा है। 

इनकी सोच है कि हमारे क्षेत्र की हर एक महिला स्वस्थ और रोग मुक्त रहे। पिछले कई महीनों से गाला बैंक्विट हॉल, सेक्टर 2 में सुबह 5 से 6 बजे तक महिलाओं को नि:शुल्क योगा तथा एरोबिक अभ्यास कराया जाता है, जहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं योगाभ्यास करती है। 

आज इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा के मंदिर प्रांगण में योग क्लास शुरू किया गया। योगा क्लास इस क्षेत्र में रहने वाली महिला बहनों के लिए वरदान है। इस योगा क्लास की कोर्डिनेटर कुमारी अनुपम और प्रशिक्षण सीमा रानी, आराधना सिंह, शिवानी जी, पम्मी, पूनम जी के द्वारा दिया जा रहा है। 

इस पुनीत कार्यक्रम में शिवि देवी सहित अन्य कई महिला  सहयोग देकर सफल बना रही है। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के शिवि देवी और जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,459