Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : हाथियों का झुंड मचा रहा उत्पात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : हाथियों का झुंड मचा रहा उत्पात
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। झारखंड में हाथियों का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आये दिन हाथी किसी न किसी की जान लेने में तुले हुए हैं। हाथियों के नाम से भी लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, कोडरमा में हाथियों का झुंड पहुंच गया है। 

मामला जिले के झुमरी तिलैया नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 का है। बताया जा रहा है कि यहां हाथियों का झुंड घूम रहा है। हाथियों का झुंड यहां खूब उत्पात मचा रहा है। मडुआटांड और यदुटांड़ इलाके में हाथियों के झुंड ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। 

हाथियों ने कई घरों की दीवारें तोड़ दीं। हाथियों के झुंड से गांव के लोग दहशत में आ गये हैं। हाथियों ने 400 केले के पौधे खा लिये हैं। डर के मारे ग्रामीण घर छोड़ने को मजबूर हो गये।

विज्ञापन