Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झामुमो कार्यालय पहुंचे नये अध्यक्ष सीएम हेमंत सोरेन का शानदार स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झामुमो कार्यालय पहुंचे नये अध्यक्ष सीएम हेमंत सोरेन का शानदार स्वागत
विज्ञापन

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झामुमो कार्यालय पहुंचे हेमंत सोरेन 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय पहुंचें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर किया। 

पार्टी कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक तक रहे और आगे की रणनीति पर अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। आज पहली बार पार्टी के दफ्तर पहुंचे हैं। अब वह लगातार यहां देखने को मिलते रहेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को हर स्तर पर मजबूत करना है। 

हेमंत सोरेन के पार्टी कार्यालय से जाने के बाद सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पहली बार केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वो कैंप कार्यालय पहुंचे थे, उन्होंने कई निर्देश दिए हैं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि पार्टी दफ्तर में सप्ताह में एक दिन झामुमो कोटे के एक मंत्री बैठेंगे, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं का तत्काल निपटारा हो सके।

झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बरियातू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का बहुमंजिला भवन निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि अगले 3 से 4 महीने में पार्टी का केंद्रीय कार्यालय अपने नये भवन में शिफ्ट कर जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,787