Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन को एयर शो का आमंत्रण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन को एयर शो का आमंत्रण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में आयोजित एयर शो के लिए आमंत्रित किया गया है। रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को उन्हें आमंत्रित किया। झारखंड में पहली बार रांची में इसका आयोजन किया जा रहा है। 

भारतीय वायुसेना का एयर शो 19 एवं 20 अप्रैल 2025 को है। इसमें सूर्य किरण एरोबेटिक टीम हवाई करतब दिखायेगी। भारतीय वायुसेना की ओर से एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। 19 और 20 अप्रैल को दो दिन एयर शो का आनंद ले सकेंगे। सुबह 09:45 बजे से 10:45 बजे तक एक-एक घंटा का एयर शो रोजाना होगा। 

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम हैरतअंगेज हवाई करतब दिखायेगी। एयर शो की तैयारी तेजी से की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर हर तरह बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि वहां किसी तरह की परेशानी लोगों को नहीं हो। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। भारतीय वायुसेना के इस खास एयर शो के लिए स्कूली बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रवेश नि:शुल्क है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,548