Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नेशनल हेराल्ड मसले पर कांग्रेस ने घेरा ईडी कार्यालय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नेशनल हेराल्ड मसले पर कांग्रेस ने घेरा ईडी कार्यालय
विज्ञापन

कांग्रेस ने रांची में ईडी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, राजेश ठाकुर बोले- भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है 

टीम एबीएन, रांची। कांग्रेस की झारखंड इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जाने का विरोध किया। 

कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और राज्य प्रभारी के राजू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। बीते मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि उसने नेशनल हेराल्ड अखबार से संबंधित धन शोधन मामले में 9 अप्रैल को आरोपपत्र दाखिल किया था। 

सोनिया और राहुल गांधी के अलावा आरोपपत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को भी सह-आरोपी बनाया गया है। कांग्रेस की झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है और उनकी आवाज दबाने का असफल प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,683