Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अपने कर्मियों को समायोजित करे रांची विवि : आजसू छात्र संघ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अपने कर्मियों को समायोजित करे रांची विवि : आजसू छात्र संघ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। इंटर कर्मचारी संघ के जायज मांगों को विश्विद्यालय प्रशासन से मांग करती है इनकी मांगों को अविलंब पूरा किया जाये, क्योंकि उनके पूरे परिवार का मामला भरण पोषण का मामला है। पिछले लगभग 15 वर्षों से सेवा दी है। उनकी उम्र खत्म हो गयी है। किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा सम्मलिति नहीं हो सकते हैं। 

इसलिए इनके उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए आजसू मांग करती है कि कॉलेजों में ही सभी कर्मचारियों को समायोजित किया जाये एवं नियमित वेतन दिया जाये। साथ ही प्रतिदिन सभी का अटेंडेंस बनाने का कॉलेज में जगह दिया जाये। विदित हो कि इंटर टीचिंग नॉन टीचिंग स्टाफ हेतु आंदोलनरत है। आने वाले समय में भी सभी कर्मचारियों के साथ आजसू सदैव बने रहेगी। 

कुलपति से आग्रह करने में आजसू के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रभारी, हरीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, चेतन प्रकाश, अजित कुमार इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,667