टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक फ्लावर डेकोरेशन दुकान में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया। गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित फ्रेश पेटल नाम की दुकान में एक लाख 67 हजार रुपये लूट लिये गये।
बताया जाता है कि फ्लावर डेकोरेशन की दुकान में दो अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दुकान के स्टाफ राकेश ने बताया कि अचानक दो अपराधी हथियार लेकर दुकान में घुस आये और उनके साथ मारपीट करते हुए 1.67 लाख रुपये लूट लिये।
दुकान के 300 मीटर की दूरी में गोंदा थाना, चीफ जस्टिस आवास, मुख्यमंत्री आवास, विधानसभा अध्यक्ष साहित कई एवं कई उच्च स्तरीय प्रशासनिक का आवास है। भीड़भाड़ के इलाके में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया।
पुलिस भी 45 मिनट बाद पहुंची। इस तरह की घटना से व्यापारियों दुकानदारों में खौफ का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस तंत्र दुरुस्त नहीं होने के कारण अपराधी बेखौफ ऐसी घटना का अंजाम दे रहे हैं।