Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखण्ड : जानें कब सस्ती होगी शराब

झारखण्ड : जानें कब सस्ती होगी शराब
विज्ञापन
  • इस राज्य में सस्ती होने वाली है शराब, जानें कब से लागू होंगे नये दाम?

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में शराब के दामों में कमी की जा सकती है। एक्साइज विभाग ने फैसला लिया है कि शराब के ऊपर वैट घटाकर 5 फीसदी कर दिया जाये। 

मौजूदा समय में शराब के ऊपर 75 फीसदी वैट लागू है। वित्त विभाग ने भी एक्साइज को अनुमति प्रदान कर दी है। वैट कम होने के बाद शराब के दामों में काफी कमी आ जायेगी। उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शराब के दाम कम किए जाने को लेकर पुष्टि की है। 

उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्यों में वैट काफी कम है, जिसकी वजह से झारखंड को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शराब के दाम कम किए जाने का प्रस्ताव जल्द कैबिनेट में लाया जायेगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही शराब के दाम कम हो जाएंगे, सरकार मानकर चल रही है कि वैट घटने से राजस्व में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी।

पिछले साल जुटाया 2700 करोड़ का राजस्व

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में शराब पर कम वैट लागू है। ऐसे में झारखंड में शराब महंगी होने के कारण लोग बाहरी राज्यों से खरीदारी करते हैं। इससे झारखंड को नुकसान उठाना पड़ता है। 

ऐसे में सरकार नया प्रस्ताव ला रही है। सरकार को उम्मीद है कि दाम कम करने से शराब की बिक्री में इजाफा होगा। सरकार को 4500 करोड़ रुपये सालाना राजस्व इकट्ठा होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो सरकार ने 2700 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया था।

4 महीनों में जुटाया 1400 करोड़ का राजस्व
पिछले 4 महीनों की ही बात करें तो झारखंड सरकार 1400 करोड़ का राजस्व जुटा चुकी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद शराब के दाम काफी कम हो जायेंगे। अनुमान के मुताबिक जो शराब की बोतल अब 5000 रुपये की है, वैट घटने के बाद उसके दाम 3200 रुपये रह जायेंगे। फिलहाल यह प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,513