Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

देवघर : बंद फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
देवघर : बंद फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
  • देवघर में बंद फ्लैट को चोरों ने बनाया निशाना
  • ताला तोड़ लाखों की नकदी व गहने चुरा हुए रफू चक्कर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। देवघर में चोरों ने एक फ्लैट में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल यहां चोर एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर 50 लाख नकद और कीमती आभूषण चुराकर फरार हो गये। वहीं चोरी की इस बड़ी घटना ने पूरे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल कायम कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार,  घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र पुराना तीन नंबर फांड़ी मुहल्ले स्थित साईं पंचानन एन्क्लेव की है। 

चोरी की ये घटना उक्त स्थान पर रहने वाले व्यवसायी विमल अग्रवाल के घर पर हुई है। बताया जा रहा है कि जब चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। फ्लैट मालिक विमल अग्रवाल अपने काम पर थे जबकि घर के अन्य सदस्य विवाह समारोह में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गए हुए थे।

पीड़ित शख्स  ने बताया कि चोर अलमारी से करीब 50 लाख रुपये नकद, हीरे और सोने के कीमती आभूषण लेकर रफू चक्कर हो गये। वहीं इस संबंधी पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन