Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : बैंक मैनेजर की हत्या के बाद इलाके में सनसनी

हजारीबाग : बैंक मैनेजर की हत्या के बाद इलाके में सनसनी
विज्ञापन
  • हजारीबाग में दिनदिहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या
  • बैंक में जमा कराने जा रहा था पैसे

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। हजारीबाग से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल यहां बेखौफ बदमाशों ने आज यानी मंगलवार को दिनदिहाड़े एक पेट्रोल पंप के मैनेजर की हत्या कर दी है।

बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था पेट्रोल पंप मैनेजर

मिली जानकारी के अनुसार, घटना हजारीबाग जिले के इचाक सिझुआ गांव की है। मृतक शख्स की पहचान शंकर कुमार के रूप में हुई है जो कि सल्फरनी पेट्रोल पंप का मैनेजर था। मैनेजर बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। इसी दौरान अपराधी रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे हुए थे।

अपराधियों ने मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खौफनाक वारदात को अंजाम दे अपराधी भाग गए। आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि वास्तविक सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आयेगी।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भेजा। वहीं पुलिस हादसे की छानबीन में जुट गई और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया हैं। साथ ही पुलिस ने कहा इस घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। 
 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,549