Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आजसू ने प्रदेश कार्यालय में मनायी अंबेडकर जयंती

आजसू ने प्रदेश कार्यालय में मनायी अंबेडकर जयंती
विज्ञापन

आजसू ने प्रदेश कार्यालय सहित सभी विधानसभाओं में डॉ भीमराव अंबेडकर की मनायी जयंती  

टीम एबीएन, रांची। सोमवार को प्रदेश की युवा पार्टी आजसू ने सभी 81 विधानसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी। मौके पर रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में बाबा साहब की जयंती पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। आधुनिक भारत में बाबा साहब के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी में सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों पर विचार विमर्श किया गया। 

पार्टी के बुद्धिजीवी कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने-अपने विचार रखे। झारखंड प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो विभिन्न स्थानों पर आयोजित जयंती समारोह में शिरकत करते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने सिली स्थित अंबेडकर पार्क में श्रद्धेय बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, आधुनिक भारत के निर्माता, महान समाज सुधारक, सामाजिक समानता के प्रबल पक्षधर, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर से हमें समानता के प्रति प्रतिबद्धता सीखनी चाहिए। वे न सिर्फ दलित, पिछड़े जाति के नेता थे, बल्कि उनकी सोच में समानता की दृष्टि थी।

इतना ही नहीं बाबासाहेब ने महिलाओं को समाज में बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए भी लड़ाई लड़ी। सुदेश महतो ने आगे कहा कि बाबा साहेब समाज की प्रगति यह देखकर आकलन करते थे कि उस समाज में महिलाओं की स्थिति कैसी है। इसके अलावा वह श्रमिकों के हक के लिए भी लड़े। वह श्रम सुधारों के भी नायक थे। सभी वर्ग और धर्मों में भी उनकी समानता की दृष्टि थी। 

इधर प्रदेश कार्यालय में आयोजित जयंती समारोह सह संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि बाबा साहब न केवल दलितों के मसीहा थे, बल्कि वे पूरे भारत के पुनर्निर्माता रहे। उनकी विचारधारा आज भी हमें प्रेरणा देती है। उन्होंने आगे युवा कार्यकर्ताओं को प्रदेश हित में कार्य करते हुए पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाने हेतु उत्साह वर्धन किया। 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने सामान्य बंधुता और संविधान के मूल्य की रक्षा का संकल्प लिया। संगोष्ठी का विषय प्रवेश पूर्व पत्रकार आजसू नेता सोनू अग्रहरी ने किया एवं मंच संचालन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ समीर ने किया। 

मौके पर रांची जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला भगत, केंद्रीय सचिव जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, डॉ सुधीर यादव, बनमली मंडल, संजय महतो, ज्ञान सिंह, कामेश्वर प्रधान, पंकज तिवारी, चिंटू मिश्रा, परवाज खान, वीरेंद्र तिवारी, लाल अमरनाथ शाहदेव, देवाशीष चट्टोराज, सज्जाद आलम, हकीम अंसारी, सत्येंद्र तिवारी, बबलू महतो, मोहम्मद कैफ, ओम वर्मा, कौशल तिवारी, राजेंद्रकांत महतो, सूरज मिश्रा आदि सभी ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया। उक्त जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,264