Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची सिटीजन फोरम का काम है चर्चा, संवाद और जागरूकता : दीपेश निराला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची सिटीजन फोरम का काम है चर्चा, संवाद और जागरूकता : दीपेश निराला
विज्ञापन
  • रांची सिटीजन फोरम की वार्ड 7 के आनंद विहार कॉलोनी में हुई बैठक, संतोष कुमार साहू को बनाया गया वार्ड 7 का सहसंयोजक और मिथिलेश गुप्ता, तारापद कोईरी, जगलाल यादव, श्याम दत्त मिश्रा एवं अमित कुमार बने वार्ड समिति सदस्य 
  • वार्ड 7 की विभिन्न समस्याओं को लेकर रांची सिटीजन फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा प्रशासक रांची नगर निगम से 
  • संवेदक द्वारा मुख्य सड़क और नाली निर्माण कार्य को काफी समय से रोक कर रखने की मिली शिकायत 

टीम एबीएन, रांची। रांची के वार्ड 7अंतर्गत आनंद विहार कॉलोनी में रांची सिटीजन फोरम की एक बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उक्त क्षेत्र के नागरिकों ने उपस्थित होकर अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं जैसे मुख्य सड़क और नाली के कार्यों में अनियमितता, संवेदक द्वारा काफी समय से इस काम को अधूरा छोड़े जाने की समस्या, कूड़ा-कचरा का नियमित उठाव नहीं होना, बरसात के दिनों में जल जमाव की समस्या, इस क्षेत्र में प्राथमिक उपचार केंद्र का नहीं होना, जैसी विभिन्न समस्याओं से उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर निर्णय लिया गया कि फोरम का प्रतिनिधिमंडल वार्ड 7 के निवासियों के साथ प्रशासक, रांची नगर निगम से मिलकर समस्या के समाधान पर बात करेगा और इस निमित्त एक ज्ञापन बनाने की जिम्मेदारी सहसंयोजक संतोष कुमार साहू और वार्ड समिति सदस्य शिवानी लता को दी गयी। 

बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष दीपेश निराला, सचिव रेणुका तिवारी, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल और मृदुला संतोष, वार्ड 7 के संयोजक अमरनाथ चौबे, सहसंयोजक रंजय कुमार पाठक और संतोष कुमार साहू, वार्ड समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, मिथिलेश गुप्ता, तारापद कोईरी, जगलाल यादव, श्याम दत्त मिश्रा, अमित कुमार, स्वदेश कुमार, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार झा, संदीप कुमार, पंकज कुमार मिश्रा, संजीत कुमार, संतोष कुमार सिंह, अमित कुमार और मनीष बख्शी उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन संतोष मृदुला ने किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,363