भव्य भजनों के जागरण पर झूमे श्री राम के भक्त
टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के सानिध्य में सिद्ध दक्षिणमुखी बजरंगबली मंदिर सिद्धि विनायक गणेश मंदिर, रातू रोड मे श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष पर जागरण सहित महाभंडारा का आयोजन रखा गया। सायं 6:00 बजे महाभंडारा का भोग भगवान को अर्पित किया गया।
भगवान को भंडारे में खीर, बुंदिया, पूड़ी, सब्जी का भोग लगाया गया। 3000 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालु भक्तों ने भंडारा का प्रसाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर ए डी एम आलोक कुमार, रमेश सिंह, जय सिंह यादव डीएवी से एम के सिंह, मिश्रा, सुनीता देवी, प्रमोद सारस्वत, दीपक ओझा सहित कई अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। सायं 7 बजे से धनवाद से पधारे राकेश एंड पार्टी द्वारा कई कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ जीवंत झांकी के साथ स्थानीय कलाकारों के द्वारा रात्रि जागरण में भजनों की गंगा की प्रस्तुति की गई।
श्री गणेश पूजन के साथ दीप प्रज्वलित कर श्री गणेश वंदन के साथ भजनो की गंगा प्रवाह की अनूप राज यादव ने भजनों की लंका में कूदे बजरंग बली, राम के नाम का झंडा, हैरी सखी मंगल गावरी, दुनिया चले ना श्री राम के बिना, भजनों से लोगों को झूमा दिया। मौके पर श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जयसिंह यादव ने ए डी एम, रमेश सिंह एवं अन्य अतिथियों, धर्म प्रेमियों सभी अखडाधारियों का जागरण कार्यक्रम में चुनरी अंग वस्त्र देकर अभिनंदन, स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ए डी एम अध्यक्ष जयसिंह यादव, रमेश सिंह, सुनीता देवी, राहुल कुमार चंकी, पवन गुप्ता, सुभाष साहू, सुशील गुप्ता, प्रमोद सारस्वत, प्रेम सिंह, दीपक ओझा, राकेश सिंह, सागर कुमार, अशोक यादव, कमलेश यादव, राजू यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, राहुल यादव, नंद किशोर चंदेल, पवन सिंह, रमेश सिंह, जगदीश वर्मा, महेंद्र यादव, दीपक यादव, पवन सेन सहित काफी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। साथ ही साथ रात्रि जागरण के माध्यम से वीर बजरंगबली के भजनों का भी आनंद उठाया। उक्त जानकारी संगठन के अध्यक्ष जय सिंह यादव और कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने दी।