Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 13 अप्रैल को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 13 अप्रैल को
विज्ञापन

23 जिलों में 28 स्थानों में मतदान केंद्र, रांची में महेश्वरी सभा में मतदान 

प्रथम जागरुक मतदाता का प्रमाण पत्र दिया जायेगा 

टीम एबीएन, रांची। वृहत मारवाड़ी समाज की एकमात्र प्रतिनिधि संस्था झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव कल दिनांक 13 अप्रैल 2025, दिन रविवार, समय प्रात: 9 बजे से प्रांतीय अध्यक्ष के चयन हेतु दिववार्षिक चुनाव सत्र 2025-27 संपूर्ण झारखंड के विभिन्न 23 जिÞलों एवं 5 अनुमंडल मे संपन्न होगा। उपरोक्त जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री विनय सरावगी ने दी। श्री सरावगी ने बताया कि चुनाव के सफल संचालन में सहचुनाव पदाधिकारी राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल, अशोक पुरोहित को मनोनीत किया गया है। चुनाव समिति की देखरेख में चुनाव का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। 

विदित हो कि प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव सत्र 2025-27 हेतु दो उम्मीदवार क्रमश: बसंत कुमार मित्तल (रांची) एवं सुरेश चंद्र अग्रवाल (रांची) ने अपना नामांकन दर्ज किया है। दोनों प्रत्याशी उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। प्रांतीय अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कुल 5106 मतदाता, जो विशिष्ट संरक्षक, संरक्षक एवं आजीवन सदस्य वे मतदान में भाग लेगे।  

ज्ञातव्य है कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य इस सामाजिक अनुष्ठान में मतदान करें, इस हेतु कुल 28 मतदान केंद्र जो 23 जिला और 5 अनुमंडल में मतदान केंद्र बनाया गया है। समस्त 28 मतदान केंद्र में पीठासीन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। साथ ही दोनों प्रत्याशी उम्मीदवार के दो-दो प्रवेक्षक भी मतदान केंद्र में शामिल हो सकेंगे। मतदाता जागरुकता हेतु समस्त मतदान केंद्र में प्रथम जागरुक मतदाता का प्रमाण पत्र दिया जायेगा।  

श्री विनय सरावगी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सम्मानित सदस्यों को भारत सरकार द्वारा निर्गत या मारवाड़ी सम्मेलन से निर्गत पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा, जिसके आधार पर सदस्यता की जांचकर तदोउपरांत उन्हें मतदान करने दिया जायेगा। रांची प्रमंडल में रांची के सदस्य मतदान स्थल- श्री महेश्वरी भवन, सेवासदन पथ, रांची में मतदान करेंगे। मतदान के पश्चात सभी जिलों से मतपेटी रांची मंगाकर मुख्यालय कार्यालय में सुरक्षित रहेगी और दिनांक 15 अप्रैल को मतगणना कर विजय उम्मीदवार का निर्वाचन किया जायेगा।  

मतदान की अपील 

सत्र 2022-24 के प्रांतीय महामंत्री रवि शंकर शर्मा ने कहा कि दिनांक 13 अप्रैल 2025, रविवार को प्रात: 9 बजे से मतदान में सम्मेलन के समस्त सम्मानित सदस्यों से आग्रह किया है, वो पधारकर मतदान में शामिल हो। उक्त जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी (9431100311) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,922