Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति ने एसएसपी का किया अभिनंदन और स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति ने एसएसपी का किया अभिनंदन और स्वागत
विज्ञापन

हमने अपने दायित्व का निर्वाह किया समितियों ने प्रशासन को सहयोग किया : चंदन कुमार सिन्हा 

टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव के नेतृत्व में श्री रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन पर माननीय एस एस पी कार्यालय में माननीय एस एस पी चंदन कुमार सिन्हा का अभिनंदन और स्वागत किया। 

मौके पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि लगातार एक महीने से माननीय उपायुक्त महोदय व एस एस पी के सान्निध्य में बैठक कर विभिन्न अखाड़ाधारीयो के यहां जाकर भ्रमण  कर उनकी समस्या का निदान किया गया। पूरे जिला में प्रशासन के प्रति सकारात्मक सहयोग बनाते हुए पूर्ण  उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने रामनवमी पर्व मनाया। आयोजको एवं प्रशासन के बीच सेतु का कार्य प्रशासन ने किया। 

हम प्रशासन के प्रति धन्यवाद प्रेषित करते हैं कि इस बार पूरे भाईचारे, प्रेम व पूरे उत्साह और उमंग के संग श्री राम भक्तों ने पूरे जोर शोर से यह पर्व मनाया समय पर शोभायात्रा का  निकलना, तपोवन मंदिर में लाखों लोगों के द्वारा पूजन, दर्शन, प्रशासन द्वारा जगह-जगह सुरक्षा ब्यवस्था, महिला पुलिस व पुरुष पुलिस बल की भारी संख्या में सुरक्षा की दृष्टि से तैनाती, प्रशासन की सकारात्मक सहयोगात्मक भूमिका व सफलता की देन है जिसका श्रेय आपके नेतृत्व में राज्य सरकार सहित पूरे प्रशासन को जाता है। 

प्रशासन पूरे महोत्सव में सजग रहकर पूर्ण अच्छाई के साथ सकारात्मक सहयोग श्री राम भक्तों के लिए बनाए रखा इसके लिए पुन: श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति सारे अखाड़ाधारीयो की तरफ से महोत्सव की सफल सम्पन्नता के लिए आपको बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करता है। इस उपलक्ष्य पर मंडल के मंत्री सुभाष साहू, प्रमोद सारस्वत, कमलेश यादव, पवन गुप्ता, दीपक ओझा ,सागर कुमार सहित कई सदस्यों ने अपने संबोधन से एसएसपी के साथ पूरे जिला प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। 

चंदन कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर उपस्थित श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति सहित सभी मंडल के पदाधिकारी अखाड़ाधारीयो व धार्मिक समिति के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए श्री रामनवमी पर्व सहित अन्य पर्व के सफल संचालन में सामाजिक भूमिका अदा करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा आयोजन की सफलता का श्रेय आप सभी आयोजकों को, नेतृत्व कर्ता को और सामाजिक व धार्मिक संगठनों सहित उनके कार्यकतार्ओं को जाता है। उन्होंने कहा इसी तरह हम आने वाले सभी त्योहारों में बेहतर ओर सकारात्मक कार्य करते रहें जिससे  प्रशासन और आयोजन का आपसी सहयोग निरंतर इसी तरह बना रहे हैं एवम आयोजन सफल होते रहे। 

इस अवसर पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव उपाध्यक्ष राहुल कुमार चंकी, पवन गुप्ता, मंत्री सुभाष साहू, सह मंत्री उदय रविदास, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, सागर कुमार, कमलेश यादव, अशोक यादव, पवन सेन, दीपक ओझा, राजीव कुमार पांडेय, दीपक यादव, मुन्ना पंडित, रविन्द्र सिंह, मुकु यादव सहित काफी संख्या में लोगों ने एस एस पी को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, दुपट्टा सहित तलवार भेंट देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। उक्त जानकारी संगठन के मंत्री सुभाष साहू और कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,023