Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

समाज सेवा में समर्पित सुरेश चंद्र अग्रवाल प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव में मजबूत उम्मीदवार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
समाज सेवा में समर्पित सुरेश चंद्र अग्रवाल प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव में मजबूत उम्मीदवार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए 13 अप्रैल को होने वाले चुनाव में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। समाज सेवा को अपना धर्म मानने वाले श्री अग्रवाल का जीवन नि:स्वार्थ सेवा, अनुशासन और समर्पण का जीवंत उदाहरण रहा है। 

पिछले चार दशकों से समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में उनका अमूल्य योगदान रहा है। श्री अग्रवाल ने गरीब विद्यार्थियों को शिक्षा में सहायता, निर्धन परिवारों को चिकित्सा सुविधा, और युवाओं को संस्कृति से जोड़ने जैसे कई नवाचार किए हैं। 

रांची जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने रांची के दो स्थानों में विगत 3 वर्षों से अन्नपूर्णा सेवा केंद्र, वृक्षारोपण, कंबल वितरण, प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, कोविड काल में आक्सीजन सेवा, मुक्तिधाम निर्माण और हजारों लोगों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था जैसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके कार्यकाल में संगठन को 200 से अधिक नए सदस्य मिले।

संघटनात्मक अनुभव की बात करें तो श्री अग्रवाल विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक और स्वयंसेवी संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सक्रिय रहे हैं। वे झारखंड सरकार की पर्यटन समिति, भारत सरकार की खाद्य निगम समिति और रेलवे परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य हैं। चुनाव को लेकर उनकी घोषणाएं भी बेहद व्यापक और समाजोपयोगी हैं, जिनमें शामिल हैं: राज्य स्तर पर मारवाड़ी पंचायत का गठन कर प्रभावशाली तरीके से लागू करना, संगठन के संविधान में सुधार और पारदर्शिता लाना, प्रत्येक जिले में स्थायी परियोजनाओं की स्थापना, राज्य स्तर पर वैवाहिक वेबसाइट और विधिक सहायता पैनल, तीन प्रमंडलों में आइएएस/ आइपीएस कोचिंग संस्थान, सदस्य पहचान पत्र, वेबसाइट और सदस्यता विस्तार, पूर्व अध्यक्षों की सर्वोच्च समिति का गठन, खेल, युवा, महिला और सांस्कृतिक प्रकोष्ठों का सशक्तिकरण, समाज को राजनीतिक भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करना।

श्री अग्रवाल ने कहा, यह पद मेरे लिए अधिकार नहीं, दायित्व है। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन में युवा, महिला और वरिष्ठजन सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो। उनकी उम्मीदवारी समाज में एक नई ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच का प्रतीक बनकर उभरी है। अब देखना यह है कि 13 अप्रैल को मारवाड़ी समाज अपने नेतृत्व के रूप में किसे चुनता है, लेकिन इतना तय है कि सुरेश चंद्र अग्रवाल की नि:स्वार्थ समाज सेवा और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें एक योग्य उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत करता है।

विज्ञापन