टीम एबीएन, रांची। 13 अप्रैल को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। चुनाव प्रचार हेतु झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रांची निवासी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने विगत 10 दिनों से झारखंड के सभी जिलों में सघन चुनावी दौरा कर सदस्यों से समर्थन मांगा।
श्री अग्रवाल सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, चंदवा, लातेहार, मेदिनीनगर, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, चास, बेरमो, पेटरवार, जैना मोड़, जमशेदपुर, कोडरमा, देवघर, दुमका, चाकुलिया, घाटशिला, देवघर, जादूगोड़ा चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला, धनबाद, कतरास, गोविंदपुर, निरसा, चिरकुंडा, झरिया, रांची आदि क्षेत्रों का सघन दौरा किया और सभी स्थानों पर पुरजोर समर्थन किया गया।
दौरे के क्रम में कई तरह की स्थानीय समस्याओं के बारे में चर्चा की गयी और समाज में फैल रही कुरीतियों पर विस्तृत चर्चा की गयी। सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि झारखंड मारवाड़ी सम्मेलन से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजनाएं हैं जिसे जीतने के बाद अति शीघ्र लागू कराया जायेगा, झारखंड के सभी जगहों पर सुरेश चंद्र अग्रवाल का भरपूर स्वागत किया गया और बदलाव करने का वचन दिया गया।