Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन की आपात बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन की आपात बैठक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12 अप्रैल को रांची जी पी ओ में आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की आपात बैठक साधन कुमार सिन्हा, पूर्व वरीय डाक अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 

बैठक में  पेंशन अधिनियम में वैलिडेशन के नाम पर 25 मार्च को संसद के द्वारा पारित संशोधन को लेकर 3अप्रैल को रांची सहित अन्य जिलों में आयोजित  विरोध -धरना की समीक्षा की गई और आशा जताई गई कि आने वाले समय में इस अधिनियम के खिलाफ जो वर्तमान पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित करेगा, देश भर में तीव्र आंदोलन की राह को प्रशस्त करेगा। 

बैठक को एम जेड खान सहित साधन कुमार सिंहा, जयनारायण प्रसाद,हसीना तिग्गा, जयराम प्रसाद और रमेश सिंह आदि ने संबोधित किया। 
बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि 

  1. जनवरी 1996 से पोस्टमैन  के बकाया भुगतान एवं लेखा डाक निदेशक कार्यालय में अन्य लंबित मुद्दों को लेकर 29 अप्रैल को  बरियातू स्थित डाक लेखा  निदेशक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय राज्य स्तरीय धरना का आयोजन किया जायेगा। जिसमें धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, पलामू, गुमला, सिमडेगा आदि के प्रतिनिधि भाग लेंगे।  
  2. एसोसिएशन का चौथा राज्य सम्मेलन 18 मई को जमशेदपुर में आयोजित किया जायेगा। 
  3. राज्य कार्यकारिणी की आॅनलाइन बैठक गूगल मीट पर 27 अप्रैल को रखी गयी है। 

मौके पर बी बारा, अमिता तिर्की, इसहाक मिंज, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, शमीम अख्तर, रमेश सिंह, डी एन साहू, देवचरण साहू, राजेश तांती, मनरखन महतो आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,291