Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री हनुमान जयंती पर श्री महावीर मंडल कल रातू रोड में करेगा महाभंडारा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री हनुमान जयंती पर श्री महावीर मंडल कल रातू रोड में करेगा महाभंडारा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति, रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने बताया कि सिद्ध दक्षिणमुखी बजरंगबली मंदिर सिद्धि विनायक गणेश मंदिर, रातू रोड, रांची में 12 अप्रैल शनिवार को श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष पर महाभंडारा का आयोजन रखा गया है।

इस अवसर पर माननीय उपायुक्त रांची मुख्यअतिथि के रूप में आमंत्रित है। 
शनिवार को सायं 6 बजे महाभंडारा का भोग भगवान को अर्पित कर श्रद्धालु भक्तों  बीच वितरण किया जायेगा। 

साथ ही साथ रात्रि 7 बजे से जीवंत झांकी के साथ स्थानीय कलाकारों के द्वारा रात्रि जागरण का भी आयोजन रखा गया है। श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जयसिंह यादव ने सभी धर्म प्रेमियों सहित सभी अखडाधारियो से भंडारा सह जागरण कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने सभी अखाड़ाधारीयो से आग्रह किया है कि कल श्री हनुमान जी की जयंती व झंडा पूजन के बाद सायं झंडा को उतार कर ससम्मान रख लेवे। उक्त जानकारी श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,646