Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखण्ड : डीजीपी ने की land record में छेड़छाड़ की समीक्षा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखण्ड : डीजीपी ने की land record में छेड़छाड़ की समीक्षा
विज्ञापन
  • अनुराग गुप्ता पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने Land Record में छेड़छाड़/जालसाजी से संबंधित दर्ज काण्डों की समीक्षा की

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11.04.2025 को श्री अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में अखिलेश कुमार झा पुलिस महानिरीक्षक, राँची प्रक्षेत्र, सुर्दशन मंडल पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, चंदन कुमार सिन्हा पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची, दीपक कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग एवं अपराध अनुसंधान विभाग के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में Land Record में छेड़छाड़/जालसाजी से संबंधित दर्ज काण्डों की समीक्षा की। 

समीक्षा के क्रम में ऐसे जितने काण्ड, जो Land Record में छेड़छाड़/जालसाजी से संबंधित हैं उन सभी काण्डों के त्वरित अनुसंधान पर बल देते हुए डिजिटल गड़बड़ियों के उद्भेदन हेतु तकनीकी विशेषज्ञों के साथ आधुनिक तकनीकी उपकरणों के प्रयोग करने का विशेष निर्देश दिया गया।

भूमि अभिलेखों में जालसाजी / फर्जीवाड़ा से संबंधित दर्ज सभी काण्डों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया साथ ही भविष्य में इस तरह के जमीनी फर्जीवाड़े की रोकथाम हेतु एक विशेष रणनीति के तहत कार्य किये जाने की आवश्यता पर बल दिया गया। समीक्षोपरान्त एवं निर्देशोपरान्त बैठक समाप्त की गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 93,440