Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जयंती पर सिदो-कान्हू को सीएम हेमंत ने किया नमन...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जयंती पर सिदो-कान्हू को सीएम हेमंत ने किया नमन...
विज्ञापन
  • शहीद सिदो-कान्हू की जयंती: सीएम हेमंत सोरेन ने भोगनाडीह में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शहादत को किया याद 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भोगनाडीह में महानायक सिदो-कान्हू की जयंती पर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महानायक सिदो-कान्हू की जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन के साथ पत्नी कल्पना सोरेन ने उनके योगदान को याद किया। 

अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। साहिबगंज के बरहरवा के भोगनाडीह में सिदो मुर्मू की जयंती मनाई जा रही है। जयंती के मौके पर गुरुवार रात से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। सिदो-कान्हू के जयंती समारोह में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से लोग तो आते ही हैं। 

साथ ही नेपाल से भी संताल समाज के लोग उन्हें नमन करने भोगनाडीह पहुंचते हैं। उनकी जयंती में शामिल होने के लिए नेपाल, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा से संताल समाज के लोग क्रांति स्थल पंचकठिया पहुंचते हैं। ये लोग यहां परिक्रमा करने के बाद मांझी थान एवं जाहेर थान में पूजा-अर्चना करते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 97,162