एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। करकेंद पानी टंकी के समीप स्थित स्क्रैप गोदाम के आड़ मे भारी मात्रा में अवैध लोहा को बड़े पैमाने पर खपाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर केन्दुआ में भी चल रहा है अवैध लोहा गोदाम, जिसमें भारी मात्रा में अवैध लोहा खपाया जा रहा है। रात के अंधेरे में बीसीसीएल के बंद खदान, कोलियरी व स्क्रेप शेड से भारी वाहनों के लोहे का पार्ट्स पुर्जे को अपने गोदाम में इकट्ठा करवाना।
जिसके बाद उक्त लोहे को करकेंद पानी टंकी के समीप खुले लोहा गोदाम में भेजा जाता है। हद तो यह है कि बीसीसीएल के साथ साथ रेलवे के चोरी के लोहे को भी पास के जंगलों में छिपाकर रखा जाता है और उसे कटवा कर गोदाम में इकट्ठा कर उसके बाद उक्त लोहे को टुकड़ों में काट कर क्रेन के माध्यम से ट्रकों में भर बाहर भेज गाढ़ी कमाई की जा रही है।
जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री रेल मंत्री, मुख्यमंत्री ओर झारखंड डीजीपी को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।