मोतियाबिंद से ग्रसित 20 लोगों का नि:शुल्क आपरेशन
टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल एवं भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में जनहित में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन फिरायलाल चौक रांची मे किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नेत्र विशेषज्ञों द्वारा अपनी आंखों की जांच करवायी।
शिविर में कुल लगभग 200 लोगों की आंखों की जांच की गयी। जांच के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पाया कि 20 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित हैं। जिन्हें शीघ्र ही नि:शुल्क आपरेशन हेतु चिन्हित किया गया है। इन मरीजों का आपरेशन मेडिका मे किया जायेगा, जिसकी तिथि उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन के माध्यम से सूचित की जायेगी। शिविर में नेत्र जांच के साथ-साथ मरीजों को दवाइयां वितरण तथा नेत्र रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम संयोजक मोनिका गोयंका के देख रेख मे सफलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।क्लब के सदस्यों ने उनकी चिकित्सकीय टीम द्वारा किया गया कार्यो की भूरि -भूरि प्रशंसा की। क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो आर्थिक या भौगोलिक कारणों से नियमित इलाज नहीं करवा पाते।
भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा, ताकि जनसामान्य को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। कैम्प को सफल बनाने में अस्पताल स्टाफ, डॉक्टरों एवं अन्य लोगो का विशेष योगदान रहा। उपरोक्त जानकारी क्लब के प्रवक्ता अल्तमश आलम ने दी।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल कमल जैन,संस्थापक अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल,सचिव मनोज मिश्रा,क्लब एडमिनिस्टर प्रमोद श्रीवास्तव,पीयूष कुमार,चिंटू चौधरी,तलविंदर कौर,बिमल कुमार जैन व अन्य सदस्य मौजूद थे।