मंत्री सुदिव्य कुमार ने की नगर विकास और आवास विभाग की समीक्षा बैठक
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य शहरों के सुनियोजित एवं समग्र विकास के उद्देश्य से मंगलवार को नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने की।
बैठक में मंत्री कुमार ने निर्देश दिया कि सभी शहरों का विकास मास्टर प्लान के अनुरूप किया जाये, जिसमें शहर से सटे क्षेत्रों को भी शामिल किया जाये ताकि भविष्य में नगरीय विकास की दिशा में कोई बाधा न आये। उन्होंने कहा कि टीयर-1, टीयर-2 और टीयर-3 शहरों का विकास सुनियोजित ढंग से किया जाना आवश्यक है।
बैठक के दौरान मंत्री ने पेयजलापूर्ति एवं सेप्टेज प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि इन योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान कार्य स्थल पर आन स्पॉट किया जाए।
मंत्री के प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं
- जलापूर्ति और सेप्टेज प्रबंधन योजनाओं में हो रही देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। संबंधित अधिकारी आॅन स्पॉट समाधान सुनिश्चित करें।
- प्रधानमंत्री आवास योजना में भूमि की अनुपलब्धता की समस्या के समाधान हेतु मुख्य सचिव स्तर पर स्टेकहोल्डर बैठक आयोजित कर समाधान निकाला जायेगा।
- रांची स्मार्ट सिटी की तर्ज पर प्रदेश के बड़े शहरों में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट मॉडल अपनाते हुए क्षेत्रीय विकास किया जायेगा। इसके लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराई जायेगी।
- नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति में सुधार हेतु प्रत्येक होल्डिंग का ड्रोन सर्वे कराकर प्रभावी रूप से प्रॉपर्टी टैक्स संग्रह किया जायेगा।
- राजधानी रांची में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा। साथ ही, शहर के सभी प्रमुख मार्गों के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश दिये गये।
- निर्माणाधीन रविंद्र भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर, रविंद्र जयंती के अवसर पर इसका उद्घाटन किया जायेगा।
बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, रवऊअ के निदेशक अमित कुमार, ऊटअ निदेशक सत्येन्द्र कुमार, विभाग की अपर सचिव ज्योत्ष्णा सिंह, संयुक्त सचिव दीपक दूबे, रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह, खवकऊउड के तकनीकी और प्रशासनिक प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।