Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी अखाड़ाधारी व प्रशासन का आभार : जय सिंह यादव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी अखाड़ाधारी व प्रशासन का आभार : जय सिंह यादव
विज्ञापन

राज्य सरकार व प्रशासन का आयोजन की सफलता में भरपूर  योगदान रहा

टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल (केंद्रीय समिति) रांची ने श्री रामनवमी महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए श्री राम भक्तों का आभार व्यक्त किया है। मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव मंत्री सुभाष कुमार साहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने श्री राम भक्तों को रामनवमी महोत्सव की अपार सफलता, शोभायात्रा के सफल संचालन, अद्भुत अलौकिक झांकियो सहित, अस्त्र-शस्त्र की प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए शोभा यात्रा में शामिल सभी झंडाधारीयो के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा श्री राम भक्तों के सहयोग से निकाली जाने वाली शोभायात्रा एक ऐतिहासिक शोभायात्रा थी।

शोभायात्रा के स्वागत में अपनी सेवा अर्पित करने वाले सभी समितियां, अखाड़ा, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के  संग ब्यापारिक संस्थाओ ने जगह-जगह श्री राम भक्तों को प्रसाद की सेवा, चना, बुंदिया, शुद्ध जल, शरबत, टॉफी, फ्रूटी सहित फल की सेवा देने का पुनीत कार्य मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित की हम उनका भी आभार प्रगट करते है उन्हें साधुवाद देते है। इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने में शहर के सभी लोगो की भूमिका सर्वोपरि रही है। 

राज्य सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित शहर के माननीय उपायुक्त, सीनियर एस पी , सिटी एस पी ,ट्रैफिक एसपी, सहित सदर अनुमंडल पदाधिकारी संग स्थानीय थाना के सभी थाना प्रभारी सहित प्रशासक ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान समर्पित किया।

श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव मंत्री सुभाष साहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत सहित सभी पदाधिकारीयो ने इस सफल आयोजन की सराहना  करते हुए जिला प्रशासक को आभार जनित धन्यवाद प्रेषित किया  है। उक्त जानकारी अध्यक्ष जय सिंह यादव ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,710