Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नारा ए तदबीर - अल्लाह हू अकबर का नारा लगाकर किया जानलेवा हमला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नारा ए तदबीर - अल्लाह हू अकबर का नारा लगाकर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बजरंग दल झारखंड प्रांत के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि झारखंड में एक बार फिर हिंदुओं के धार्मिक जुलूस पर इस्लामिक जिहादियों द्वारा पथराव कर धार्मिक जुलूस पर रोड़ा अटकाने का कार्य किया गया है। घटना कोडरमा जिला अंतर्गत चेचाई में होने वाले यज्ञ को लेकर भिक्षा के लिए सात गांव भ्रमण के लिए निकली महिलाओं के जत्थे पर छतरबर में नारा ए तदबीर - अल्लाह हू अकबर का नारा लगाकर जानलेवा हमला किया गया है। यह घटना आज प्रात: 9 बजे की है। 

वहीं रांची जिले के हेठ बालू गांव में सरना जुलूस को भी जिहादी मुसलमानों ने वही नारा - नारा ए  तदबीर - अल्लाह हू अकबर लगाकर जानलेवा हमला किया तथा सरना झंडे का अपमान करते हुए उसे फेंक दिया। कई लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने समस्त सनातन धर्मावलंबियों से आग्रह किया है कि ऐसे विक्षिप्त जिहादी मानसिकता वाले उपद्रवियों से हमेशा सतर्क रहें और उनका मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहें अन्यथा ऐसे ही पीटते रहेंगे। 

अब भी वक्त है समय रहते सभी संगठित होकर अपने धर्म संस्कृति की रक्षा हेतु कम से कम सप्ताह में एक निश्चित दिन तथा निश्चित समय पर एकत्र होकर चिंतन करें। साथ ही हेमंत सरकार इन सभी घटनाओं को तत्काल संज्ञान में लेकर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करे और सरकार के प्रति तथा कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास खोती सनातन धर्मावलंबियों का विश्वास प्राप्त करने के लिए साकारात्मक पहल करे। उक्त जानकारी झारखंड बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,890