Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

10 को श्री जैन श्वेतांबर संघ निकालेगा भव्य शोभायात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
10 को श्री जैन श्वेतांबर संघ निकालेगा भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर संघ द्वारा महावीर जयंती की शोभायात्रा जैन श्वेतांबर मंदिर डोरंडा से दिनांक 10-अप्रैल-25 को सुबह 8 बजे धूमधाम से निकाली जायेगी। आप सब को  सुचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि भगवान महावीर जयंती दिनांक 10/4/2025 को है।   

दिनांक 10/4/2025 दिन गुरुवार को सुबह 8 बजे जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा से भगवान की शोभायात्रा धूमधाम गाजे बाजे के साथ निकलेगी, जो तुलसी चौक, मेकॉन चौक, हाई कोर्ट होते हुए वापस 10 बजे मंदिर पहुंचेगी।तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे से किया गया है ओर 1 बजे से स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम है।

समाज के अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया एवं बिमल दस्साणी, सुभाष बोथरा, अमरचंद बैंगानी के द्वारा समाज के सभी लोगो को समय से पहुंच कर कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। उक्त जानकारी संघ के अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया, बिमल दस्साणी, सुभाष बोथरा, अमरचंद बैंगानी ने दी।

विज्ञापन