श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट कार्यकारिणी समिति की हुई घोषणा
सचिव मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष सज्जन पाड़िया एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ बने
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणि स्वामी श्री सदानंद जी महाराज ने श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची की नयी कार्यकारिणी समिति सत्र 2025-27 की विधिवत घोषणा की।
कमेटी में ट्रस्ट के संरक्षक-स्वामी सदानंद जी महाराज, सह संरक्षक-विजय कुमार अग्रवाल एवं निर्मल छावनिका, अध्यक्ष-डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं निर्मल जालान, सचिव- मनोज कुमार चौधरी, सह सचिव- मनीष जालान एवं सुनील पोद्दार, कोषाध्यक्ष- सज्जन पाड़िया, सह कोषाध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी- संजय सर्राफ कार्यकारिणी सदस्यों मे-पूरणमल सर्राफ, प्रेमचंद श्रीवास्तव, सुशील नारसरिया, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, वेंकट गाड़ोदिया, विष्णु सोनी, प्रभास गोयल, नवल किशोर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुरेश कुमार चौधरी, अरविंद अग्रवाल, विशाल जालान, सुरेश भगत एवं मनीष सोनी को शामिल किया गया है।
श्री कृष्णा प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में झारखंड का सबसे बड़े श्री राधा- कृष्ण मंदिर, निराश्रितों के लिए सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम तथा गौशाला का कुशल संचालन किया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा अन्नपूर्णा सेवा, सामूहिक विवाह समारोह, स्वास्थ्य शिविर, कंबल वितरण, सहित अनेक जनसेवा के कार्यों, धार्मिक कार्यक्रमों एवं जनहित कल्याणकारी कार्यों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।