51 महावारी पताकाओं के साथ पहुंचे तपोवन मंदिर
टीम एबीएन, रांची। श्री रामनवमी महोत्सव के पावन अवसर पर श्री श्री पंचदेव मंदिर बेलटंगरा बड़ागाँई स्थित मुख्य अखाड़ा में आज प्रात: काल से ही श्रीहनुमान जी के साथ-साथ अन्य देवी देवताओं का पूजन किया गया।
महावीर मंडल बड़ागाँई के अध्यक्ष डॉ बिरेन्द्र साहु, मंत्री बस कुमार साहू, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्व अध्यक्ष डॉ जीवाधन प्रसाद आदि के संयुक्त नेतृत्व में गांव के सभी घरों के सामने बने महावीरी चबूतरो एवं सभी मंदिरों में में पारंपरिक पूजन-अर्चन कर गाजे बाजे, अस्त्र -शस्त्र के साथ महावीर पताका (झंडा) झंडा लेकर जयकारा करते पूरे ग्राम भ्रमण किये। शोभा यात्रा संपूर्ण ग्राम भ्रमण करते हुए 2:00 बजे बड़गांई चौक पहुंची। यह शोभा यात्रा मेडिकल चौक, मोराबादी होते हुए 5:00 बजे फिरालाल चौक एवं 6:00 बजे निवारण पर स्थित तपोवन मंदिर पहुंची।
शोभा यात्रा तपोवन मंदिर से करम टोली चौक पहुंची जहां 8:00 बड़ागांई के लिए प्रस्थान किया। मार्ग में महिलाएं महावीर पटक के साथ राम भक्तों का स्वागत के लिए खड़ी थी। महावीर पटक का पूजन कर विदाई किये। बिलटंगरा स्थित श्री श्री पंचदेव मंदिर में गांव की महिलाओं ने सभी राम भक्तों का पांव धोकर आशीर्वाद लिए।
शोभा यात्रा में शेखर साहू, मनीष साहू,रामदास साहू, रमेश तिर्की, बैजनाथ महतो, विनोद महतो, बलशाय महतो, रामदास महतो, कालीचरण साहू, बनू पाहन, नेपाल महतो, रामचंद्र साहू, महेश साहू, रंजीत साहू, जीतराम साहू, अशोक साहू, सुदेश साहू, बिगलू उरांव, फागु प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, अखिलेशवर प्रसाद, प्रकाश साहू, धनसू साहू, नागेश्वर साहू, बालक लोहरा, बालेश्वर लोहरा, गोवर्धन साहू, गोपाल प्रमाणिक, रामसेवक लोहरा, सागर साहू, बलित महतो, अर्जुन महतो, गणेश महतो, पंचम महतो, नकुल महतो, प्रताप साहू, संजय साहू, दिलीप पहन, आमोद तिर्की, सुनील पहान, रामधनी साहू , संजय महतो, रमेश महतो, अशोक तिर्की, अजय महतो, रोहित साहू, बसंत साहू, दिनेश साहू, अरविंद साहू, दीपक साहू, विजय साहू, डब्लू नायक, प्रेम लोहरा,धीरन साहू, उमेश साहू, बसंत साहू, रामलाल महतो, पवन साहू, रामानंद साहू, नरेश साहू, विकास कुमार, शिव प्रसाद साहू, राजेश साहू, मनोहर साहू, सोनू साहू, प्रेम कुमार इत्यादि राम भक्तों का विशेष योगदान रहा।