श्रीराममय हुई रांची
टीम एबीएन, रांची। रामनवमी के मौके पर मुख्य शोभा यात्रा का नेतृत्व श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति रांची ने किया। दोपहर 2:00 बजे मुख्य शोभायात्रा रातू रोड होते हुए, महावीर चौक ,शहीद चौक होते हुए मेन रोड और सुजाता से तपोवन मंदिर पहुंची। काफी संख्या में हनुमान ध्वजा के साथ राम भक्त शोभायात्रा में चल रहे थे। तपोवन मंदिर में भगवान श्री राम के दर्शन पूजन अर्चन कर लोग वापस लौट रहे थे।
मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, मंत्री सुभाष शाहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने श्री राम भक्तों को रामनवमी महोत्सव की अपार सफलता, शोभायात्रा के सफल संचालन, अद्भुत अलौकिक झांकियां के लिए, अस्त्र-शस्त्र की प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए, शोभा यात्रा में शामिल झंडाधारीयो के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा श्री रामनवमी महोत्सव की शोभायात्रा श्री राम भक्तों के सहयोग से निकाली जाने वाली आज ऐतिहासिक शोभायात्रा थी। सुदूर इलाके से भारी संख्या में राम भक्तों ने पूरे उत्साह, उमंग के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर ऐतिहासिक रामनवमी पर्व मनाया। हम राज्य सरकार को धन्यवाद देते हैं की उन्होंने ब्यवस्था बनाने में पूर्ण सहयोग किया उनके प्रयास से आयोजन सफल रहा।
शोभायात्रा के सफल संचालन के लिए रांची में 20 टोलियो का क्षेत्र अनुसार गठन कर करीबन 1500 श्री राम भक्तों को सहभागी बनाया गया। शोभायात्रा में 20 लाख से भी अधिक राम भक्त बजरंगबली के झंडे के संग , गाजे बाजे एवं पारंपरिक हथियार के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर श्री रामनवमी शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाए ।
बढ़गई, मेडिकल चौक, एदलहातु, करमटोली, गाड़ीहोटवार, कोकर, लालपुर, थड़पकना, लोवाड़ीह, कांटा टोली, पत्थलकुदवा पुंदाग, अरगोड़ा, गाड़ी खाना, पुरानी रांची, अपर बाजार, धावनगर, कांके रोड, गांधीनगर, हातमा, नामकुम, चुटिया, गुदड़ी, कर्बला चौक, हिंदी पीढ़ी, लेक रोड, मल्लाह टोली, भूतहा तालाब, समलोंग, चुटिया, शोभायात्रा संकट मोचन मंदिर मेन रोड होते हुए तपोवन पहुची 1000 से भी अधिक सेवा शिविर पूरे रास्ते शोभायात्रा के स्वागत में अपनी सेवा अर्पित कर रहे थे।
सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के संग ब्यापारिक संस्थाओ ने जगह-जगह श्री राम भक्तों को प्रसाद की सेवा, चना, बुंदिया, शुद्ध जल, शरबत, टॉफी, फ्रूटी सहित फल की सेवा देने का पुनीत कार्य मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित की हम उनका भी आभार प्रगट करते है उन्हें साधुवाद देते है। इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने में आपकी भूमिका सर्वोपरि रही है।
श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव, कोषध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने बताया की माननीय उपायुक्त, सीनियर एस पी, सिटी एस पी, ट्रैफिक एसपी, सहित सदर अनुमंडल पदाधिकारी संग स्थानीय थाना के सभी थाना प्रभारी सहित प्रशासक ने पूरे रामनवमी महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान समर्पित किया।
शोभा यात्रा में मुख्य रूप से श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव,उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल कुमार सिंहा चंकी, मंत्री सुभाष साहू, सह मंत्री उदय रविदास, बलिराम प्रसाद, संतोष गुप्ता, कोषध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, प्रचार मंत्री सुनील वर्मा, अशोक यादव, कमलेश यादव, सागर वर्मा सहित काफी संख्या में लोग थे।