Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत
विज्ञापन

पलामू में भीषण सड़क हादसा: एक ही बाइक पर सवार 3 युवकों को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौके पर ही तीनों की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू में भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 3 आदिवासी युवकों की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

मामला जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के एनएच 98 पर रुदवा के बैराही मोड़ के पास का है। बताया जा रहा है कि 3 युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर से छतरपुर की ओर जा रहे थे। 

इसी दौरान बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी बोलेरो चालक की तलाश में जुट गयी है।

विज्ञापन