Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : रामनवमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

पलामू : रामनवमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग मनाये जाने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से आज मेदिनीनगर के शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। 

नगर आयुक्त  जावेद हुसैन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद व सदर अनुमंडल सुलोचना मीणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शहर के छह मुहान से निकलकर थाना रोड होते हुए पंच मुहान चौक, कन्नी राम चौक, नदी किनारे आदि  विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: छह मुहान पहुंचकर समाप्त हुई। नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी से शांतिपूर्ण व सौहार्द्र तरीके से रामनवमी मनाने की अपील की।  

फ्लैग मार्च में अंचल अधिकारी अमरजीत बल्होत्रा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणि भूषण प्रसाद,  शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, यातायात प्रभारी समाल अहमद सहित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारी व कई जवान शामिल थे। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 17,655