Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने की रेलवे स्टेशन में स्थायी प्याऊ लगवाने की मांग

मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने की रेलवे स्टेशन में स्थायी प्याऊ लगवाने की मांग
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन मे स्थायी प्याऊ स्थापित करने के लिए अधिकारी से मुलाकात की  

टीम एबीएन, रांची। भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों को शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के प्रतिनिधियों ने आज रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक शुचि सिंह से मुलाकात की। बैठक के दौरान रांची पिसका और नामकुम स्टेशन परिसर में एक स्थायी प्याऊ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे यात्रियों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क जल सेवा उपलब्ध करायी जा सके। 

संस्था की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि प्याऊ की स्थापना, रखरखाव एवं स्वच्छता की पूरी जिम्मेदारी वह स्वयं वहन करेगी। रेलवे अधिकारी ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और जल्द ही स्थान निर्धारण एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने का आश्वासन दिया।  

मंच के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि यह पहल यात्रियों के लिए राहतकारी साबित होगी और समाज सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। 
मंच ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि यह प्याऊ जल्द ही यात्रियों की सेवा में समर्पित होगा। उपरोक्त जानकारी प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी ने दी। 

प्रतिनिधिमंडल मे मंच के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव निकुंज पोद्दार, अमृत धारा के प्रभारी यश सुरेखा, अनीश सरावगी,अमित शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी राघव जालान ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,500