Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम हेमंत सोरेन से मिले महावीर मंडल के प्रतिनिधि, शोभा यात्रा में शामिल होने का दिया न्योता

सीएम हेमंत सोरेन से मिले महावीर मंडल के प्रतिनिधि, शोभा यात्रा में शामिल होने का दिया न्योता
विज्ञापन
  • सीएम हेमंत से मिला महावीर मंडल का प्रतिनिधिमंडल, रामनवमी पर होने वाली भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का दिया न्यौता 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय समिति महावीर मंडल, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य शोभायात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। 

मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रामनवमी के प्रतीक के रूप में श्री हनुमान जी की मूर्ति एवं गदा सप्रेम भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को रामनवमी महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

मौके पर डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन सिन्हा, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, केंद्रीय समिति महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल कुमार सिन्हा (चंकी), सुभाष कुमार साहू, संतोष गुप्ता, प्रमोद शाश्वत, दीपक ओझा, आलोक दुबे, बिंदुल वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राजू यादव, राकेश सिंह, शंकर दुबे, गोपाल पारीक, कमलेश यादव, सागर कुमार, संजय पोद्दार एवं अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,057