Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : मंदिर से लौट रही महिला के गले से चेन छीनी

धनबाद : मंदिर से लौट रही महिला के गले से चेन छीनी
विज्ञापन

धनबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद, मंदिर से घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छीनकर हुए फरार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड के धनबाद में इन दिनों अपराधियों के हौसले काफी बुलंद है। अपराधी इतने बेखौफ हैं कि दिनदहाड़े चोरी, लूट व गोली चलाने जैसी घटना को आराम से अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। इस तरह की आपराधिक घटना धनबाद में आम बात हो गई है। 

धनबाद में पुलिस पस्त और अपराधी मस्त है। ताजा मामला बुधवार की सुबह की है। यहां धनबाद थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में हुई है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये हैं। 

पीड़ित महिला की पहचान सरस्वती पांडे साक्षी अपार्टमेंट, दादा दादी पार्क के समीप की रहने वाली के रूप में हुई है। पीड़ित महिला एसएनएमएमसीएच अस्पताल के रिटायर्ड कर्मी की पत्नी है। हालांकि घटना के बाद पीड़ित महिला शिकायत करने के लिए धनबाद थाने पहुंची है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,136