Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा मे हुआ ठंडा पेयजल मशीन का शुभारंभ

श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा मे हुआ ठंडा पेयजल मशीन का शुभारंभ
विज्ञापन

*प्रेस विज्ञप्ति*

*श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा मे हुआ ठंडा पेयजल मशीन का शुभारंभ*

पहाड़ी रोड स्थित रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा मे ठंडा शीतल पेयजल मशीन का लगाया गया। समाजसेवी राजकुमार मित्तल एवं धर्मपत्नी संगीता मित्तल के सौजन्य से स्व. चंद्रकला देवी मित्तल (धर्मपत्नी स्व. नंदकिशोर मित्तल) के चौथे पुण्य स्मृति मे प्रदान की गई। आधुनिक ठंडा पेयजल मशीन का विधिवत शुभारंभ तिरुपति बालाजी मंदिर के पुजारी सत्यनारायण गौतम ने पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार  के साथ किया। तत्पश्चात राजकुमार मित्तल ने श्रीफल फोड़ कर पूजा अर्चना एवं प्रसाद चढ़ाकर ठंडा पेयजल मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने मित्तल परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस अन्नपूर्णा सेवा मे लोगों को शुद्ध भोजन के साथ-साथ ठंडा पेयजल भी हमेशा मिल पाएगा। तथा लोगों को गर्मी के मौसम मे ठंडा पानी से बहुत राहत मिलेगी उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है तथा मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं। इस अवसर पर सुनील कुमार केडिया, विजया केडिया, राजकुमार मित्तल, संगीता मित्तल, विनोद कुमार जैन, संजय सर्राफ, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, मनोज रूईया, अभिनव मित्तल,अभिषेक मित्तल, रमेश बंका, सांवरमल बुधिया, निर्भय शंकर हरित, आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता 

प्रेस प्रकाशनार्थ
संजय सर्राफ

 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,136