Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सरायकेला : शख्स ने पत्नी और बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सरायकेला : शख्स ने पत्नी और बेटे को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला/ रांची। झारखंड के सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी और 5 साल के बेटे को लोहे के तवे से पीट-पीटकर मार डाला। सोमवार सुबह हुई इस वारदात की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुकराम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उसने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन