टीम एबीएन, रांची। बड़ागांई के बेलटंगरा स्थित श्री श्री पंचदेव मंदिर में वासंतिक माता दुर्गा का पूजन-अर्चन श्रद्धा पूर्वक की जा रही है। आज माता ब्रह्मचारिणी का पूजन पुरोहित पंडित गोविन्द झा ने वैदिक मन्त्रोचार के साथ कराये व दुर्गा दैनिक पाठ किये।
नीतीश कुमार साहु, मनीष साहु, अनु देवी, रूबी देवी, गौरी साहु, रिशु कुमार, रामानंद साहु, बिटू कुमार यजमान के रूप में पूजन अर्चन किये। उक्त जानकारी श्री महावीर मंडल बड़ागांई, रांची के मंत्री बसकुमार साहु ने दी।