Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जयनगर : हजारों लोगों ने एक दूसरे से बांटी ईद की खुशियां

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जयनगर : हजारों लोगों ने एक दूसरे से बांटी ईद की खुशियां
विज्ञापन

जयनगर में ईद का जश्न: ईदगाह पर हजारों लोगों ने एक साथ अदा की नमाज, अमन और खुशहाली की मांगी दुआ 

टीम एबीएन, कोडरमा। प्रखंड के ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में सोमवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गयी। यहां खुदा के सजदे में एक साथ हजारों लोगों ने सिर झुकाया और अमन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय सहित गरचांच, मंडरिया, खेसकरी, कटहाडीह, पिपचो, बेको, तेतरॉन, परसाबाद, कटिया, गड़गी, तिलोकरी, गोपालडीह, ककरचोली सहित सभी मुस्लिम बहुल इलाकों में ईद को लेकर इलाका गुलजार रहा।  

पूर्वजों की कब्र पर पढ़ी फातिहा  

ईद के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने उनके पूर्वज जो इस दुनिया से गुजर गए उनकी कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ी और उनके मगफिरत की विशेष रूप से अल्लाह ताला से दुआएं मांगी गयी। लोगों ने कहा कि इस ईद के आने से पहले पिछले साल ईद में कुछ लोग साथ में थे, जो दुनिया में नहीं रहे अब उनके सिर्फ यादें रह गयी है। उनके लिए लोगों ने मगफिरत की दुआएं मांगी। 

ईमान है मजबूत अल्लाह ने अगर रमजान फिर नसीब किया तो रखेंगे पूरे रोजे  

लोगों ने ईद आने की खुशी तो पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं लेकिन लोगों के मन में रमजान जाने का गम भी देखा गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि अल्लाह ताला ने अगर जिंदगी बख्शी और अगले साल फिर रमजान का महीना नसीब हुआ तो इनाम मजबूत है अगले साल इससे और भी ज्यादा मजबूती से रोजे रखकर अल्लाह ताला की इबादत की जाएगी। वैसे तो अल्लाह ताला की इबादत साल भर चलती है लेकिन रमजान में सवाब दोगुना हो जाता है।  

एक दूसरे को गले लगा कर दी ईद की बधाई  

अपने पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल फितर की बधाई दी। और आपस में इत्तेहाद के साथ जिंदगी गुजारने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि ईद उल फितर रमजान के पवित्र महीने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनायी जाती है। 

इस पर्व की शुरुआत पैगंबर मुहम्मद ने की थी। यह त्योहार इस्लाम धर्म में एकता और आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग विशेष नमाज अदा करते हैं। अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं और अपनी अनजानी गलतियों के लिए माफी मांगते हैं। भारत में यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 

पुलिसिया व्यवस्था रही चुस्त दुरुस्त  

इधर, ईद के मुबारक त्यौहार को शांति सौहार्द वातावरण में संपन्न करने को लेकर अंचल अधिकारी सारांश जैन, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह सहित कई पुलिस जवान इलाके में तैनात दिखे। वहीं बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और एकता का संदेश दिया।

विज्ञापन