टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। स्थानीय महात्मा गांधी नगर में स्थित कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का समापन सोमवार को देर शाम को किया गया। समापन सत्र योग एंव ओंकार ध्वनि के साथ प्रारंभ किया गया। मंचस्थ अतिथियों का परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य मनोज कुमार सिंह के ने कराया, जबकि कार्यशाला का वृत निवेदन विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहु ने किया।
वृत निवेदन के क्रम में प्राचार्य ने बताया कि विद्या विकास समिति झारखंड के योजनानुसार अपने विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए समाप्ति की ओर है। कुल बारह सत्रों में तीन दिनों की कार्यशाला संपादित की गयी, जिसमें गत सत्र के कमजोर बिंदुओं को वर्तमान सत्र में चुनौती के स्वरूप लिया गया।
साथ ही आगामी सत्र में विद्यालय की छोटी-छोटी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की योजना बनायी गयी। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष नारायण सिंह ने अपने अध्यक्षीय आशीर्वचन में कहा कि हम सभी आचार्य बंधु-भगिनी, समिति के लोग और समाज के सहयोग से इस विद्यालय को उत्तरोत्तर सफलता की ओर अग्रसर रखने में अपनी भूमिका निभायेंगे।
मौके पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष नवल कुमार, आचार्य रामानुज पांडेय, विजय कुमार मिश्र, बिरेंद्र मिश्रा, पवन कुमार शर्मा, कुमार मुरलीधर, विजय तिवारी, मुन्ना सिंह, अर्चना सिन्हा, शर्मिष्ठा शाहा, चंद्र कावेरी निहाल, रानी प्रसाद, श्वेता श्रीवास्तव, रिमझिम सिंह आदि सभी उपस्थित रहे। अंत में कल्याण मंत्र वाचन के साथ कार्यशाला समापन की घोषणा की गयी।