टीम एबीएन, रांची। भारत विकास परिषद, दक्षिण झारखंड प्रांत, पूर्वी रिजन के रांची मध्य शाखा का वार्षिक चुनाव 30 मार्च, 2024 शाम 5 बजे वाइबीएन पब्लिक स्कूल धुर्वा में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक डॉ भारत भूषण के मार्गदर्शन आरंभ हुआ।
चुनाव में सदस्यों के मत से 2025-26 के लिए अध्यक्ष के रूप में ई. सुनिल कुमार सिन्हा, सचिव विजय कुमार माथुर एवं कोषाध्यक्ष सीए धर्मेंद्र कुमार को चुना गया। चुनाव के दौरान जीपी सिंह, जीके शर्मा, एचपी भगत एवं भारत विकास के पदाधिकारी उपस्थित रहे। चुनाव के पश्चात हिंदू नव वर्ष पर सुरेश नारायण झा उद्बोधन हुआ और अंत में दीपोत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।