Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बजरंग वर्मा बने श्री महावीर मंडल लालपुर के अध्यक्ष

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बजरंग वर्मा बने श्री महावीर मंडल लालपुर के अध्यक्ष
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल लालपुर के सदस्यों की एक बैठक होटल सिटी पैलेस लालपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य संरक्षक अभय कुमार सिंह एवं संचालन मुख्य संरक्षक बसंत दास ने किया। इसमें सर्वसम्मति से बजरंग वर्मा को लालपुर मंडल का अध्यक्ष चुना गया। 

जबकि मुख्य संरक्षक के रूप में सुप्रियो भट्टाचार्य, अभय कुमार सिंह, बसंत दास, अजय राय, सूर्यभान सिंह, दिनेश साहू, अजय गुप्ता, रमेश सिंह, सुनील साहू, प्रशांत राजा, राजीव रंजन प्रसाद, हरविंदर सिंह बेदी, विजय राजगढ़िया, डॉ विजय राज, उमेश रंजन साहू, शंकर दुबे, आदित्य विक्रम जायसवाल, श्रीराम शर्मा, महामंत्री दिनेश सिन्हा, जयंत कर, मुन्ना गुप्ता, संजय वर्मा, मनोज गुप्ता, रणधीर सिंह, राजेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष अजीत दास, बाबू घनश्याम सिंह, सोनू वर्मा, कुणाल राय, पप्पू वर्मा, नवीन साहू, आफताब हसन, महामंत्री सुमित सिंह, सूर्य प्रभात, शशि वर्मा, अमरेंद्र द्विवेदी, विजय चौधरी, राजेश सिंह, मंत्री विकास वर्मा, शुक्र लोहार, सागर वर्मा, दीपक वर्मा, शिवकुमार शर्मा, विनोद, सुमित दास, राजीव शर्मा, टोनू दा, प्रचार मंत्री विनय कुमार, बिनु शेखर तिवारी, कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद और अंकेक्षक सुधीर कुमार सहित 31 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल को श्री महावीर मंडल लालपुर की विशाल शोभायात्रा श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र के साथ मिलकर निकलेगी, जिसमें  101 झंडा महिलाओं की टोली विशेष रूप से शामिल होगी। साथ ही 7 मार्च को चैती दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस का लालपुर चौक में भव्य स्वागत किया जायेगा। बैठक के बाद 2 मिनट का मौन रखकर श्री महावीर मंडल लालपुर के संरक्षक स्वर्गीय अनिल टाइगर एवं विजय वर्मा को श्रद्धांजलि दी गयी। उक्त जानकारी नवचयनित अध्यक्ष बजरंग वर्मा (70701 29132) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 119,458