Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हिंदू नव वर्ष पर श्री राधा-कृष्ण सेवा धाम मंदिर में विशेष पूजा- अर्चना व महाप्रसाद वितरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हिंदू नव वर्ष पर श्री राधा-कृष्ण सेवा धाम मंदिर में विशेष पूजा- अर्चना व महाप्रसाद वितरण
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान भजन- कीर्तन में खूब झूमे श्रद्धालु 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे हिंदू नव वर्ष चैत शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना भव्य भजन कीर्तन, महाप्रसाद एवं महा आरती का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में ट्रस्ट द्वारा 200वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। 

महाप्रसाद में 101 किलोग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 सौ से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। 

ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी, सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान, ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज  200 वां अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था।

आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका, मनीष सोनी, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 119,910