Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची सांसद संजय सेठ पर केस, जानें क्यों...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची सांसद संजय सेठ पर केस, जानें क्यों...
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के खिलाफ रांची में प्राथमिकी दर्ज, जानिए क्या है मामला? 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद के दौरान सरकारी कार्यों में बाधा डालने और पुलिस के साथ झगड़ा करने के आरोप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।  

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में रांची के पंडरा ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार की लिखित शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी है। आरोपियों पर सरकारी काम में रुकावट डालने और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया गया।  

उल्लेखनीय है कि 26 मार्च को रांची के कांके चौक पर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में भाजपा, आजसू और लोजपा रामविलास ने अगले दिन रांची बंद का आह्वान किया था। इस बंद के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजधानी के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें कानून व्यवस्था को लेकर अपनी आवाज उठायी। 

पंडरा ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार की शिकायत पर नामजद आरोपियों में संजय सेठ के अलावा ललित ओझा, कुमुद झा, बैजू सोनी, सत्यनारायण सिंह, प्रदीप ओझा, धर्मेंद्र साहू और अशोक यादव सहित अन्य अज्ञात आरोपी शामिल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,715