Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मिड-डे मिल का चावल-दाल बना जी का जंजाल...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मिड-डे मिल का चावल-दाल बना जी का जंजाल...
विज्ञापन

मिड-डे मील में खाए दाल-चावल व आलू की सब्जी, कुछ देर बाद बच्चों की बिगड़ने लगी तबीयत; 1 बच्ची ने तोड़ा दम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा/ रांची। झारखंड के चाईबासा में मिड-डे-मील खाने से बच्चों में फूड प्वाइजनिंग हो गयी, जिससे 1 बच्ची की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जेटेया पंचायत स्थित नयागांव का है। 

बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय नयागांव ओड़िया स्कूल में मिड-डे मील सभी बच्चों को दाल-चावल और आलू की सब्जी परोसी गयी। मिड-डे मील खाने के कुछ देर बाद बच्चों में फूड प्वाइजनिंग हो गयी। बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे। आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां 6 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

 वहीं, अन्य बच्चों का इलाज जारी है। एक बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,268