Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टाईगर अनिल महतो हत्याकांड बंद में केवल हम लोगों पर ही केस दर्ज क्यों : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाईगर अनिल महतो हत्याकांड बंद में केवल हम लोगों पर ही केस दर्ज क्यों : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

बंद में देवेंद्र नाथ महतो सहित 4 नामजद व 50 अज्ञात पर केस दर्ज 

टीम एबीएन, रांची। टाईगर अनिल महतो हत्याकांड मामला थम नहीं रहा है। हत्याकांड के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने झारखंड बंदी करवाया। नवेली राजनीतिक पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ता भी बंदी को लेकर सड़क पर उतरे। जिस पर पुलिस प्रशासन ने देवेंद्र नाथ महतो सहित चार पर नाम जद केस दर्ज किया गया है। 

इस पर देवेंद्र नाथ महतो ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रांची पुलिस प्रशासन पूर्वाग्रह से ग्रसित होते हुए केवल एक तरफा टारगेटेड करते हुए हम लोगों पर करवाई किया जा रहा है। हमारे साथियों को कानूनी भय दिखाया जा रहा है। बंदी में अन्य राजनीतिक दल भी सड़क पर थे लेकिन उन्हें संरक्षण देते हुए केवल एक तरफा हमारे लोगों को चिन्हित किया गया। श्री महतो आज मीडिया कॉन्फ्रेंसिंग में कहा पुलिस प्रशासन ने हमारे न्यायिक आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की है।  

पुलिस डिपार्टमेंट लगातार हो रहे हत्याकांड में मुख्य हत्यारे को पकड़ने में अब तक नाकाम है। केवल अवैध बालू पत्थर खनिज संपदा के ट्रांसपोर्टिंग संरक्षण व तहसीलदारी में व्यस्त है। लॉ एंड आॅर्डर बिल्कुल लचर हो गयी है। 

बताते चलें कि गुरुवार को बंद में लोअर बाजार थाना में देवेंद्रनाथ महतो, ओमप्रकाश महतो, सुभाष चंद्र महतो, रूपेश महतो सहित अज्ञात 50 पर केस दर्ज किया गया है। दर्ज मुकदमा में सरकारी काम में बाधा, पुलिस के साथ धक्का मुक्की, गलत तरीके से छात्रों को रोकने सहित अन्य गंभीर आरोप लिखित है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,847