Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 44
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

प्रभारी जिला आयुष चिकित्सा दाधिकारी एवं डीपीएम, आयुष ने की आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
प्रभारी जिला आयुष चिकित्सा दाधिकारी एवं डीपीएम, आयुष ने की आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

कमियों को दूर करने का निर्देश

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। प्रभारी जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम नारायण कारक एवं डीपीएम, आयुष डॉ. मृत्युंजय कुमार मेहता ने हरिहरगंज प्रखंड के बिशुनुर एवं अंधेरीबाग स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। 

इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संचालन में कमियों को दूर करने एवं तत्परता के साथ मरीजों का इलाज करने का निर्देश दिया। बिशुनपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य पदाधिकारी के कार्यो के साथ दस्तावेजों/रजिस्टर की समीक्षा की गई। कुछ रजिस्टर में पृष्ठ संख्या अंकित नहीं पाया गया। रजिस्टर को अभिप्रमाणित भी नहीं किया गया था।

अंधेरीबाग स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी द्वारा औषधी भंडार पंजी, औषधी वितरण पंजी, ओपीडी, बयोवृद्ध आदि उपस्थापित नहीं किया गया। साथ ही होमियोपैथी औषधी की खपत इलाज किए गए मरीजों की संख्या के अनुरूप नहीं पाई गयी। वहीं 3 मार्च 2025 से ओपीडी रजिस्टर में मरीजों का निबंधन नहीं किया गया।

प्रभारी जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम नारायण कारक ने आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्य में तत्परता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी तरह की शिथिलता नहीं बरतें। आरोग्य मंदिर में ससमय उपस्थित रहकर मरीजों का समय से इलाज करें। साथ ही सात दिनों के अंदर सभी रजिस्टर को अद्यतन करने आदि का निर्देश दिया।

विज्ञापन