Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

213 व्यक्तियों को चिकित्सा अनुदान और 186 युवाओं को ऋण देने की स्वीकृति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
213 व्यक्तियों को चिकित्सा अनुदान और 186 युवाओं को ऋण देने की स्वीकृति
विज्ञापन

स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को मिलेगा ऋण, योग्य लाभुकों का हुआ चयन  

उपायुक्त के निदेश पर उप विकास आयुक्त ने की बैठक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत योग्य लाभुकों के चयन हेतु उपायुक्त सह जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष के निदेश पर उप विकास आयुक्त सह जिला स्तरीय समिति के उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद समाहरणालय सभागार में बैठक की। 

इस दौरान अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग हेतु संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना तथा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग वर्ग के युवाओं को ऋण-सह-अनुदान उपलब्ध कराने को लेकर योग्य लाभुकों का चयन किया गया। 

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 213 व्यक्तियों का चयन करते हुए चिकित्सा अनुदान देने एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के 186 युवाओं का चयन करते हुए ऋण-सह-अनुदान राषि उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गयी। 

जिला स्तरीय समिति में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति जाति के 110, अनुसूचित जाति के 45 एवं पिछड़ा वर्ग के 58 लाभुक व्यक्तियों को 145000 रुपये देने का निर्णय लिया गया।  

वहीं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत पलामू जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने हेतु अनुसूचित जनजाति के 7 लाभुकों को 6825470, अनुसूचित जाति के 97 लाभुकों को 59431557, पिछड़ा वर्ग के 52 लाभुकों के बीच 46590443 तथा अल्पसंख्यक के 30 युवाओं को 37377552 रुपये का ऋण सह अनुदान पारित किया गया।  बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू सहित माननीय विधायकगण के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,346