Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कृषि यंत्र मिलने से किसानों को बेहतर फसल उत्पादन में मिलेगी मदद : उपायुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कृषि यंत्र मिलने से किसानों को बेहतर फसल उत्पादन में मिलेगी मदद : उपायुक्त
विज्ञापन

कृषि यंत्र के लिए किसानों से प्राप्त 54 आवेदनों का हुआ अनुमोदन

उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि यंत्र वितरण हेतु लाभुकों के चयन के लिए हुई बैठक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि जिले में कृषि की अच्छी संभावनाएं हैं। यहां के किसान भी मेहनती हैं। मेहनत से कृषि क्षेत्र में बेहतर कर आर्थिक आमदनी कर रहे हैं। कृषि यंत्र मिलने से किसानों को बेहतर फसल उत्पादन में और मदद मिलेगी। किसान कम समय और कम मेहनत में फसलों का उत्पादन बेहतर कर सकेंगे। किसानों की उत्पादकता को बढ़ाने को लेकर सरकार की ओर से कृषि यंत्र वितरण की योजना चलाई जा रही है। 

किसानों को ससमय कृषि यंत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उपायुक्त आज समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में भूमि संरक्षण विभाग की ओर से छोटे और सीमान्त किसानों को कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना, कृषि उपकरण बैंक की स्थापना, मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत कृषि यंत्रों के वितरण हेतु लाभुकों के चयन के लिए आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में कृषि यांत्रिकीकरण के विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों से प्राप्त 54 आवेदनों का अनुमोदन किया गया।

जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्याम बिन्द ने बताया कि राज्य योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26  में कृषक समूहों, महिला समूहों, पानी पंचायतों, जलछाजन समितियों, लैंपस-पैक्स या अन्य कृषक संगठनों को ट्रैक्टर एवं सहायक कृषि यंत्रों के अनुदान पर वितरण मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना हेतु लाभुकों के चयन हेतु जेएसएलपीएस के माध्यम से 28 किसानों का आवेदन प्राप्त हुआ था। इन सभी आवेदनों का अनुमोदन किया गया।  

राज्य योजनाअंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25  में कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजनान्तर्गत जिले में छोटे कृषि उपकरण बैंक की स्थापना (मिनी ट्रैक्टर, पावर टीलर, सहायक कृषि यंत्र, राईस ट्रांसप्लांटर एवं कृषि प्रसंस्करण) यंत्रों के लिए वर्तमान में प्राप्त 8 आवेदनों का अनुमोदन किया गया। 

राज्य योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिले के छोटे और सीमांत कृषकों/ स्वयं सहायता समूहों/ महिला सखी मंडल/ कृषक समूह/ लैंप पैक्स को एक पंपसेट एवं 200 फीट एचडीपीई पाइप वितरण हेतु वर्तमान में एससीएसपी मद से 20 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें लाभुक चयन समिति द्वारा 18 आवेदनों का अनुमोदन किया गया। प्राप्त दो आवेदनों को अनुमोदन नहीं दिया जा सका, क्योंकि वे छोटे और सीमान्त किसानों की श्रेणी से उपर थे।

बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्याम बिंद, भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी, जेएसएलपीएस की डीपीएम अनिता केरकेट्टा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,537