टीम एबीएन, कोडरमा। जय सियाराम सत्संग समिति का तीसरा वार्षिक उत्सव सीता राम ठाकुर बाड़ी मे शुरू हुआ। इस अवसर पर विभिन्न देबी देवताओं का दरबार सजाया गया और ज्योत के साथ हनुमान चालीसा और सुन्दर कांड का आयोजन शुरू हुआ।
इस दौरान एक स्वर मे मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहु दशरथ अजर बिहारी से गुंजा सीता राम ठाकुर बाड़ी से मंदिर परिसर गूंजायमान हुआ। सुन्दर कांड मे शामिल महिलाएं काफी उत्साहित नज़र आ रही थी। मौके पर आशा वर्णवाल, सुनीता मोदी और किरण यादव ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को घर- घर मे यह सुन्दर कांड का पाठ का आयोजन शुरू किया गया था।
जो कि आज घर-घर मे सुन्दरकाण्ड और भजन के माध्यम से अलख जगाने का काम किया जा रहा है और यह सुन्दर कांड पूरी तरह से निशुल्क किया जाता है और जहाँ भी सुन्दर कांड होता है वहाँ सत्संग समिति के द्वारा गौशाला कि एक दान पेटी रखी जाती और इसमें जो राशि आती है वह राशि गौशाला को उपलब्ध कराई जाती है। इधर कार्यक्रम मे भंडारे का भी आयोजन किया गया।
पूजा अर्चना मे यजमान के रूप मे रूबी वर्णवाल, कंचन वर्णवाल शामिल हुए पूजा अर्चना पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कराई मौके पर माया दारुका, मदुसूदन दारुका, अरुण मोदी, प्रदीप केडिया, ओम प्रकाश खेतान, अविनाश सेठ, संजय अग्रवाल, हरीश चंद्रा बर्णवाल ,गोपी कृष्णा अग्रवाल, महेश दारुका, राजेंद्र वर्णवाल, संतोष मोदी, अरविन्द चौधरी, अमित खेतान, चन्द्रशेखर जोशी ,विकाश कुमार, श्याम चौधरी, संजय शर्मा, चन्द्रशेखर सोनकर, सीताराम केसरी, आदि मौजूद थे। वहीं दोपहर के बाद भजनो का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहेगा।